अजवाइन अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। छोटी-सी अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा आपको अन्य स्वास्थ्य फायदे भी देती है। आइए जानते हैं पेट की किन दिक्कतों के लिए अजवाइन काल समान है।
अजवाइन खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पेट संबंधी समस्याओं के खिलाफ भी बेहद कारगर मानी जाती है। अजवाइन का उपयोग आयुर्वेद में भी होता है।
अजवाइन पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने में बेहद मददगार होता है। कब्ज में राहत दिलाने के साथ-साथ यह खाने को जल्द पचाने में भी मदद करता है।
अजवाइन के पानी भी कई पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में लाभकारी माना जाता है। अजवाइन के अंदर एंटी-हाइपर एसिडिटी तत्व होते हैं जो एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।
पेट में कीड़ा होने की समस्या पर भी आप अजवाइन में 1 चुटकी काला नमक मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो सकते है।
पेट में कीड़ा होने की समस्या पर भी आप अजवाइन में 1 चुटकी काला नमक मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो सकते है।
अजवाइन के अंदर मिलने वाला फाइबर आपकी भूख में भी सुधार करता है। एंजाइम को बेहतर कर यह डाइजेशन में भी मदद करता है।
अजवाइन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते है। इसके सेवन से सूजन कम होती है और अजवाइन का पानी वजन घटाने में भी बेहद कारगर माना जाता है।
नींद ठीक होने पर ही पूरा शरीर ठीक रह सकता है। लाइफस्टाइल ठीक न होने पर नींद की समस्या होती है, ऐसे में रोजाना सोने से पहले अच्छी नींद के लिए अजवाइन का पानी पीना चाहिए। स्टोरी में लिखी बातें सामान्य जानकारी के लिए हैं।