अरबी की सब्जी काफी लोगों को पसंद होती है। इसके साथ ही, कुछ लोगों को उसके पत्ते की सब्जी भी पसंद होती है। दरअसल, अरबी के पत्ते की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है।
अरबी के पत्ते की सब्जी केवल स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि इसमें कई गुण भी पाए जाते हैं। अरबी के पत्ते में विटामिन्स, फाइबर, ओमेगा, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो डाइट में अरबी के पत्ते की सब्जी को शामिल करना चाहिए। इसके पत्तों में फाइबर पाया जाता है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए अरबी के पत्ते काफी फायदेमंद होते है। इसके पत्तों की सब्जी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो अरबी के पत्ते की सब्जी का सेवन करना चाहिए। इसमें ओमेगा फैटी एसिड पाया जाता है, जो प्रेशर को कंट्रोल करता है।
अगर किसी के शरीर में खून की कमी हो रही हो, तो उनको भी अरबी के पत्ते की सब्जी खानी चाहिए। दरअसल, इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
अरबी के पत्ते की सब्जी खाने से इम्यूनिटी को भी बूस्ट होती है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ