गर्मियों में दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से नहीं बल्कि दही, छाछ आदि से करनी चाहिए । गर्मियों दही खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है,वह दही का विकल्प चुन सकते हैं। दही पाचनतंत्र को मजबूत बनाने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
दही खाने से पेट ठंडा रहता है। इससे पेट में जलन और पित दोष कम होता है। इसके अलावा, दही और चीनी दोनों मिलाकर खाने से आपको फायदा होगा।
जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें दही जरूर खानी चाहिए। दही खाने से यूटीआई के कारण होने वाली जलन, सूजन और रेडनेस जैसी समस्याएं कम होती हैं।
सुबह दही खाने से उर्जा मिलती है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। दही दिमाग और शरीर दोनों को तुरंत उर्जा देती है।
दही को पाचाना आसान है। कुछ लोगों को दूध से बनी चीजों से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों के लिए दही अच्छा विकल्प है। इससे पेट हल्का रहता है।
दही खाने से इम्यू्निटी मजबूत होती है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी हाई मात्रा में होता है, जो हड्डियों को हेल्दी रखता है।
दही से गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट और आंतो के लिए अच्छे होते हैं। जब गर्मी में पेट खराब होता है, तो दही ही आपको बचा सकती है।
रोजाना खाली पेट दही खाकर खुद को हेल्दी रखें। डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM