अगर आप पाचन शक्ति को मजबूत और पेट को साफ बनाना चाहते हैं, तो रात के समय दही में इस चीज को मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
आंवला पाउडर विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है। ऐसे में इसे दही में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
रात के समय दही में एक चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो सुबह के समय पेट साफ करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको आंतों से जुड़ी समस्या होने के कारण कब्ज होता है, तो ऐसे में इसे सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
दही और आंवला पाउडर का मिश्रण आपके कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर रोगों से लड़ने में मदद कर सकता है।
त गर्मियों के मौसम में गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप दही के साथ आंवला पाउडर खाते हैं, तो इससे राहत मिल सकती है।
अगर आपको आंवला पाउडर से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com