गर्मियों में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?


By Ritesh Mishra17, May 2025 11:00 AMnaidunia.com

इस समय पूरे देश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। तेज धूप न केवल आपकी स्किन के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि इससे डाइजेशन और एनर्जी पर भी काफी असर पड़ता है।

खाली पेट क्या खाना चाहिए?

ऐसे में अगर आप भी सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करते है, तो इससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। चलिए जानते है गर्मियों में खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

खाली पेट खाएं खीरा

गर्मियों में सुबह खाली पेट खीरा का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। यह हाइड्रोजन को बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

नींबू पानी

गर्मियों में सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

तरबूज खाएं

गर्मियों में सुबह खाली पेट तरबूज खाना फायदेमंद है। यह पानी का अच्छा सोर्स है। खाली पेट इसके सेवन से एनर्जी बनी रहती है।

भीगी हुई किशमिश

गर्मियों में सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खा सकते हैं। सुबह 5-6 भीगी किशमिश खाने से खून की कमी दूर होती है।

भीगे हुए बादाम खाएं

गर्मियों में रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 6 भीगे हुए बादाम खाएं। इसका सेवन खाली पेट काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी रहती है।

गर्मियों में सुबह खाली पेट ये चीजें खानी चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बवासीर का काल है यह हरा जूस