सोंठ और काली मिर्च खाने से 5 समस्याओं में मिलती है राहत


By Arbaaj25, Jan 2025 03:57 PMnaidunia.com

सोंठ और काली मिर्च दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इनको एक साथ खाने से कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।

सोंठ और काली मिर्च में पोषक तत्व

सोंठ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन्स पाया जाता है। वहीं काली मिर्च में  विटामिन सी, विटामिन बी6, थायमीन, नियासिन, सोडियम और पोटैशियम पाया जाता है।

पाचन रहता है ठीक

सोंठ और काली मिर्च का मिश्रण खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। पेट साफ करने में भी सोंठ और काली मिर्च का मिश्रण कारगर होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अगर आपके शरीर में इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, तो सोंठ और काली मिर्च का मिश्रण करना चाहिए। इसमें विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है।

खांसी-जुकाम से राहत

खांसी-जुकाम होने पर भी सोंठ और काली मिर्च का मिश्रण फायदेमंद होता है। इस मिश्रण का सेवन खांसी-जुकाम से राहत मिलता है।

गले की खराश दूर

सोंठ और काली मिर्च का मिश्रण गले की खराश, टॉन्सिलिटिस और थायराइड से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

आप वजन कम करने के लिए भी सोंठ और काली मिर्च का मिश्रण कर सकते हैं। इसका सेवन करने से वजन भी कम होता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पालक का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?