सौंफ का इस्तेमाल खाने में स्वाद के लिए किया जाता है। सौंफ का सेवन खाना खाने के बाद करना भी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि खाना खाने के बाद सौंफ के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं।
सौंफ पोषक तत्व से भरपूर मसाला होता है। सौंफ में कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जैसे लाभकारी गुण पाए जाते हैं।
अगर आप शरीर के बढ़ते मोटापा से परेशान है, तो रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ का जरूर सेवन करें।
शरीर का मुख्य भाग पेट माना जाता है। पेट खराब रहने से कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए खाने के सौंफ का सेवन किया जा सकता है।
सौंफ को खाने से मुंह से बदबू भी दूर होती है। सौंफ को देसी माउथ फ्रेशर के रूप में भी जाना जाता है।
सौंफ का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। सौंफ के सेवन से पीरियड्स में होने वाला दर्द कम होता है।
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सौंफ मददगार होता है। खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ का सेवन करना चाहिए।