सर्दियों के मौसम में हरी मटर काफी खाया जाता है। इस मौसम में मटर को खाना सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। आइए जानते हैं कि हरी मटर से क्या गजब के फायदे मिलते हैं।
हरी मटर सर्दियों में खाने से कई समस्याएं दूर हो सकती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन-सी, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है।
सर्दियों में हरी मटर खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड में शर्करा की मात्रा नियंत्रित होती है।
सर्दियों हरी मटर का सेवन इसलिए भी करना चाहिए, क्योंकि इसे खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। दरअसल, मटर में विटामिन-सी पाया जाता है।
सर्दियों में हरी मटर का सेवन करने से आंखों को भी फायदा मिलता है। इसकी सब्जी खाने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है।
सर्दियों में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती है। लेकिन हरी मटर का सेवन करते है, तो हड्डियों को मजबूती मिल सकती है, क्योंकि कैल्शियम प्रचुर होता है।
सर्दियों में हरी मटर का सेवन जरूर करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ