क्या पीरियड्स में गुड़ खाना फायदेमंद होता है?


By Sahil17, Apr 2024 12:03 PMnaidunia.com

पीरियड्स का दर्द

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। इस दर्द को कम करने के लिए पीरियड्स के दौरान आप कुछ चीजें खा सकती हैं।

गुड़ खाने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीरियड्स के दौरान गुड़ खाना फायदेमंद होता है। गुड़ खाने से पीरियड्स का दर्द कम हो जाता है।

गुड़ के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

बता दें कि गुड़ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए दवा की तरह काम करते हैं। खासकर यह दर्द को कम करने में असरदार होता है।

थकान और कमजोरी होगी दूर

ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान शरीर में थकान और कमजोरी की शिकायत भी करती हैं। इससे बचने के लिए आपको गुड़ खाना चाहिए।

शरीर का बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

गुड़ खाने से शरीर का हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। बशर्ते आपको गुड़ का सेवन नियमित तौर पर करना होगा। खैर, इसे सीमित मात्रा में खाना ही फायदेमंद माना जाता है।

पीरियड्स का दर्द होगा कम

यदि आप पीरियड्स के दौरान गुड़ का सेवन करती हैं तो आपको असहनीय दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है। अनियमित पीरियड्स भी कंट्रोल हो सकते हैं।

डायबिटीज वाले न खाएं गुड़

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज वालों को गुड़ नहीं खाना चाहिए। यह टिप्स डायबिटीज वालों के लिए बिल्कुल भी नहीं है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी गई है। इस पर अमल करने से पहले एक बार डॉक्टर्स या एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

यहां हमने गुड़ खाने के फायदों को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में अंडा खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं