कीवी खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां


By Prakhar Pandey22, Mar 2023 01:05 PMnaidunia.com

फल

शरीर के लिए हरे रंग के इस छोटे से फल के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं किन बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं कीवी।

कीवी

हरे रंग का ये फल विटामिन ई, कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनॉल्स और फाइबर का बढ़िया सोर्स माना जाता हैं। इसमें फोलिक एसिड, पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता हैं।

फायदे

कीवी फल डेंगू मरीजों के लिए रिकवरी में बेहद मददगार होता हैं। इसके पोषक तत्व डेंगू बुखार से गिरने वाले प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाने में मदद करता हैं।

दिल की बीमारी के लिए

कीवी के अंदर मौजूद पोटैशियम दिल की समस्याओं से लड़ने में भी काम आता हैं, इसको खाने से आपको हार्ट अटैक आने की चांसेस कम हो जाती हैं। यह फल आपकी धमनियां(arteries) को मजबूत बनाता हैं।

नींद की समस्या

अगर आपको नींद की समस्या हैं तो कीवी का सेवन शुरू कर दीजिए। इसमें सेरोटोनिन मौजूद होता है जो आपके हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। रात को सोने से 1 घंटे पहले इसका सेवन करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में असरदार

कीवी प्रेग्नेंट औरतों के लिए एक बेहतरीन फल होता हैं।आप अगर प्रेगनेंसी के समय अपने रूटीन में शामिल करते है तो बच्चे को दिमागी विकास में मदद मिलती हैं। इसे खाने से बेबी के अंदर न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से ब

आफ्टर प्रेगनेंसी

प्रेगनेंसी के बाद इसके सेवन से आपको घाव जल्दी भरेंगे और कीवी प्रसवोत्तर कमजोरी को कम कर इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काफी उपयोगी होती है।

आंखों के लिए भी फायदेमंद

कीवी फल आंखों की समस्या को भी दूर करने में काफी उम्दा माना जाता हैं, उम्र के साथ आने वाली आंख में दिक्कतों से ये फल आराम दिलाता हैं।

मल्टीपल फायदे

कीवी खाने से फेस से जुड़ी समस्याएं, किडनी से जुड़ी परेशानियां और बालों से जुड़ी दिक्कतों का भी समाधान होता हैं। हालांकि इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

Beauty Tips: करेले से बढ़ेगा निखार, ऐसे करें उपयोग