नमक शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ज्यादा नमक खाना भी नुकसानदायक होता है। क्या आपने पहाड़ी नमक के बारे में सुना है? इस नमक का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।
पहाड़ी लोग नमक को तैयार करके खाते है। इसके लिए कई चीजों को मिक्स करते है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
पहाड़ी नमक बनाने के लिए हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, लहसुन, काला नमक और हल्दी की जरूरत पड़ती है। इन सब चीजें को सिल बट्टे पर पीसकर पहाड़ी नमक तैयार किया जाता है।
पहाड़ी नमक खाने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम ठीक होता है। इम्यूनिटी को यह नमक बूस्ट करने में मदद करता है।
पहाड़ी नमक का सेवन करने से आंतों को भी फायदा मिलता है। इस नमक को खाने से गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, तो पहाड़ी नमक लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इस नमक को खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
पहाड़ी नमक में कई हर्ब्स शामिल होते है, जिसके कारण इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है।
पहाड़ी नमक का सेवन शरीर के लिए अच्छा होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ