सर्दियों में साग खाना जितना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी इसके इतने ही फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में सरसों का साग खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?
सरसों के साग में विटामिन ए, सी और के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
सरसों की तासीर गर्म होती है, इसके रोजाना सेवन से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है।
सरसों के साग को रोजाना खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर को कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से बचाता है।
सरसों में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन से हड्डियों को मजूबत रखा जा सकता है। सर्दियों में इसके सेवन से जकड़न से राहत पाने में मदद मिलती है।
सर्दियों में रोजाना सरसों के साग को खाने से स्किन पर निखार आता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं।
सरसों के साग में कैलोरी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है यह वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर भूख को कम करने में मदद करता है।
सरसों के साग को खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। यह खांसी-जुकाम, सर्दी, और जोड़ों के दर्द जैसी सर्दियों की समस्याओं से बचने में सहायता करता है।
इस तरह आप भी सरसों का साग खाकर इन सभी फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com