घी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को फिट और एक्टिव रखने में मदद करते हैं।
घी में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो हमारी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में पकवान बनाने के लिए किया जाता है।
घी का सेवन कुछ चीजों के साथ करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए जानते हैं कि किन चीजों के साथ घी का सेवन करने पर वो जहर बन जाता है?
दही के साथ घी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। घी गर्म और ऑयली होता है जब कि दही ठंडी होती है। दही और घी को एक साथ खाने पर एसिडिटी हो सकती है।
घी के साथ फिश का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार घी और शहद को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में विषाक्त पदार्थ बढ़ जाते हैं।
आजकल चाय में घी डालकर पीने का बहुत ज्यादा ट्रेड चल रहा है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, चाय और घी पीने से पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com