तवे पर मुनक्का भूनकर खाने के फायदे


By Arbaaj04, Feb 2025 12:45 PMnaidunia.com

मुनक्का का सेवन भिगोकर करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसका सेवन भूनकर भी किया जा सकता है। भूनकर मुनक्का खाने से शरीर को अद्भुत फायदे मिलते हैं।

तवे पर ऐसे भुने मुनक्का

तवा को हल्का गर्म करें फिर उसपर 5-7 मुनक्के रखाकर भूनें। ध्यान रखे कि मुनक्का ज्यादा जले न। गर्म होने के बाद उसके बीज निकालें और काला नमक डालकर खाएं।

मुनक्के में पोषक तत्व

मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, जिंक, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

तवे पर भूना मुनक्का खाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को ठीक रखता है।

इम्यूनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद

तवे पर भूना मुनक्का खाना इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। मुनक्के का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

तवे पर भूना मुनक्का खाने से हड्डियों को भरपूर कैल्शियम मिलती है, जिससे हड्डियां लंबे समय तक मजबूत बनी रहती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद

तेज ब्लड सर्कुलेशन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। तवे पर भूना मुनक्का खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेफड़ों में जमी सारी गंदगी हो जाएगी साफ, बस पानी में घोलकर पिएं ये चीजें