ठंड का मौसम शुरू होते ही घर में मूली दिखाई देने लगती है। मूली की सब्जी लोग ठंड में खाना काफी पसंद करते हैं। ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन लोग मूली खाने के बाद उसके पत्तों को फेंक देते हैं।
मूली की तरह ही मूली के पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद पौष्टिक हैं। इसलिए इसे फेंकने की जगह अपने खाने में शामिल करें।
मूली के पत्तों में मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। जिसमें विटामिन-के, आयरन, विटामिन-सी, फोलेट और कैल्शियम पाया जाता है। ये पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदा करते हैं।
मूली के पत्तों में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को ठीक कर कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से जुझ रहें हैं तो इसे आज ही अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मूली के पत्तों में विटामिवन-सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों को दूर भगाता है। इसे खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। ये कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
मूली के पत्तों में कैलरी कम मात्रा में पाई जाती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा होती है, जिससे इसे खाने से पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है और इससे वजन तेजी से नहीं बढ़ता।
मूली के पत्तें यूरिक एसिड को कम करने में काफी मदद करते हैं। गठिया मरीजों को मूली के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए, ये गठिया मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
मूली के पत्तों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।
इस तरह मूली के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह के खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM