अगर आपको सर्दियों के मौसम में बाल झड़ने या डैंड्रफ की समस्या होती है, तो इन 7 सुपरफूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पालक में विटामिन ए, सी, बीटा कैरोटीन और आयरन मौजूद होता है, जिससे बालों को ग्रोथ करने में मदद मिलती है।
सर्दियों में रोजाना गाजर खाने से बालों की कई समस्याओं से राहत मिलती है, क्योंकि इसमें फाइबर और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इसमें बादम, काजू , अखरोट और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। ये सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे बालों की चमक बढ़ाने में मदद मिलती है।
अंडे में प्रोटीन और बायोटिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हेयर फॉल को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही, इसे मजबूत भी बनाते हैं।
दही में विटामिन बी-5 पाया जाता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, दही का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
कद्दू के बीज ओमेगा-3, जिकं जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे बालों के झड़ने की समस्या से राहत मिलती है।
इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से बालों की समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com