भिगोकर खाएं मुनक्का, शरीर को मिलेंगे ये फायदे


By Prakhar Pandey30, Apr 2023 03:26 PMnaidunia.com

मुनक्का

मुनक्का खाने में मीठा लगता हैं और इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। रोज भिगोकर मुनक्का खाने के अनेकों फायदे हैं।

तत्व

मुनक्के में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट, जर्मी सिडल और फिनोलिक पायथा न्यूट्रिएंट जैसे तत्व होते हैं।

फायदे

रात में सोने से पहले मुनक्के को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर खाली पेट भीगोए हुए मुनक्कों का सेवन करें। इससे आपको चमत्कारी सेहत के लाभ मिलेंगे। रोजाना मात्र 5-7 मुनक्कों का ही सेवन करें।

मजबूत हड्डियां

रोजाना भीगे मुनक्के के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और दांत की समस्याओं से भी राहत मिलती है। मुनक्का मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में भी मददगार माना जाता हैं।

हेल्दी पेट

मुनक्का फाइबर से भरपूर होता हैं, ऐसे में इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस,अपच आदि को दूर करने का काम करता हैं और अच्छे बैक्टीरिया को भी शरीर में बढ़ाता हैं।

हाई फाइबर

मुनक्का फाइबर से भरपूर होता हैं, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती हैं। इस तरह आप कम खाते हैं और ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता हैं। इसे खाने से वेट कंट्रोल में रहता हैं।

एनीमिया

खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया के खिलाफ भी मुनक्का काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें पाए जाने वाला आयरन, विटामिन बी हीमोग्लोबिन और RBC को बढ़ाने का काम करते हैं।

बीपी

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भीगा हुआ मुनक्का बीपी को कम कर, उसे कंट्रोल में लाने में मदद करता हैं। मुनक्के में पाए जाने वाला कैल्शियम और पोटैशियम इसके लिए मददगार होते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

वजन बढ़ाने और बॉडी बनाने के लिए खाएं ये चीजें