गर्मियों के मौसम में कई ऐसे फल मिलते हैं जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। गर्मियों के मौसम में तरबूज, पपीता, अंगूर, लीची जैसे कई फल मिलते हैं। गर्मियों में मिलने वाले इन्हीं फलों में एक फलों का राजा आम भी है।
कच्चे आम न केवल अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाने जाते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी खजाना है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि गर्मियों में कच्चे आम खाने से क्या लाभ मिलते हैं।
गर्मियों में लू लगने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में गर्मियों में कच्चे आम से बने आम का पन्ना पीने से लू के प्रकोप से राहत मिलता है।
अगर आपको कब्ज, अपच या पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, तो इसमें कच्चा आम आपकी सहायता कर सकता है। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
कच्चे आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को चमकदार बनाने के साथ बालों को मजबूती देते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर चमक आती है।
गर्मियों में कच्चे आम का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, जो ड्राईनेस को कम करता है।
कच्चे आम में मैग्नीशियम और पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
गर्मियों में खाएं यह खट्टा फल, सेहत रहेगी चकाचक। स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naiduniua.com