हड्डियों से आवाज आने के क्या कारण हैं?


By Lakshita Negi25, Apr 2025 09:49 PMnaidunia.com

हड्डियों से आवाज आना आमतौर पर चिंताजनक नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शरीर के जॉइंट्स से आवाज आना, जैसे कि घुटनों, कूल्हों या कंधों से इसके कई कारण हो सकते हैँ। आइए जानें किन कारणों से हड्डियों से आवाज आती है।

गैस का इकट्ठा होना

जोड़ों के अंदर गैस बनने से भी यह दिक्कत हो सकती है, जिससे हड्डियों से आवाज आने लगती है। इससे क्रेक जैसी आवाज आती है।

कार्टिलेज का घिसना

जोड़ों के अंदर एक कार्टिलेज होती है, जो हड्डियों को आपस में रगड़ने से बचाव होता है। अगर कार्टिलेज घिस जाए तो कमजोरी हो सकती है और हड्डियां आपस में रगड़ने लगती है।

उम्र का असर

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और जोड़ों का फ्लेक्सिबिलिटी कम हो सकती है। इस कारण से हड्डियों में क्रैकिंग या क्लिकिंग की आवाज आ सकती है, जो बढ़ती उम्र में ज्यादा होता है। 

फिजिकल एक्टिविटी

कई बार ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी, जैसे दौड़ना या भारी वेट उठाने से जोड़ों पर दबाव पड़ता है। इससे जोड़ों में दबाव और सूजन भी हो सकती है, जिससे हड्डियों से आवाज आती है।

गठिया या आर्थराइटिस

गठिया या आर्थराइटिस जैसी प्रॉब्लम्स से हड्डियों को जॉइंट्स में सूजन हो सकती है। इससे जोड़ों में सूजन और दर्द के साथ आवाज भी आ सकती है।

हड्डियों में कैल्शियम की कमी

कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे जोड़ों में दबाव और आवाज आ सकती है। इससे हड्डियों में कमजोरी बढ़ने लगती है।

अगर आपकी भी हड्डियों से आवाज आती है और दर्द, सूजन की दिक्कत होती है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

गर्मियों में खाएं यह खट्टा फल, सेहत रहेगी चकाचक