भारतीय खानों में एक मशहूर खाना चावल और दही है। दोनों को मिलाकर अधिकतर लोग खाते है, लेकिन इसके फायदे आपको पता है?
दही और चावल दोनों ही पोषक तत्व से भरपूर होते है। दोनों को अगर एक साथ मिला लिया जाए, तो एक पौष्टिक आहार बन जाता है।
चावल और दही को एक साथ खाने से इम्यूनिटी मजबूत होता है, जो संक्रमण से लड़ने से मददगार माना जाता है।
चावल और दही में कैल्शियम पाया जाता है जिसके कारण इसके सेवन से शरीर की हड्डियों को काफी मजबूती मिलती है।
दही और चावल के सेवन से पाचन भी दुरुस्त होता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या हो उन्हें इसका सेवन करना चाहिए।
वजन कम करने के लिए भी दही और चावल का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो आपको लंबे समय तक भूखा रखती है।
अगर आपको थकान महसूस होता है, तो ऐसी समस्या में आप दही और चावल का सेवन करें। दही और चावल में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो थकान को दूर करता है।