अक्सर लोग पाचन संबंधित समस्याओं से बचने के लिए खाने के बाद कुछ न कुछ चीजों का सेवन करते ही हैं। आइए जानते हैं कि खाने के बाद भुनी अजवाइन और सौंफ खाने के क्या फायदे हैं?
अजवाइन और सौंफ दोनों ही पोषक तत्व से प्रचुर होते हैं। अजवाइन में फाइबर, आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं। वहीं सौंफ में खनिज, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं।
अक्सर खाना थोड़ा भी खाने से पाचन बिगड़ जाता है। लेकिन खाने के बाद भुनी अजवाइन और सौंफ से पाचन में सुधार होता है।
खाने के बाद भुनी अजवाइन और सौंफ का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ेगा। दरअसल, यह मिश्रण मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम होता है।
अगर खाना खाते ही पेट में गैस बन जाती है, तो तुरंत भुनी अजवाइन और सौंफ का सेवन करें। इसे खाने से गैस की समस्या दूर होगी।
भुनी अजवाइन और सौंफ का सेवन खाने के बाद करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इस मिश्रण में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं।
इसका मिश्रण बनाने के लिए पहले अजवाइन को तवे पर भूनें उसके बाद उसमें सौंफ मिलाएं। दोनों की मात्रा बराबर और 5 ग्राम रखें।