भुने जीरे को गुनगुने पानी के साथ खाने से शरीर को शानदार फायदे मिलते हैं। आइए जानते है किन समस्याओं में यह नुस्खा फायदेमंद होता है।
भुने हुए जीरे में जिंक, कॉपर, आयरन, कॉर्ब्स, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गैस पर तवा रखें और गर्म होने के बाद उसपर जीरा डालें फिर काला नमक डालकर उसे भूनें। ऐसा करने से बाद उसका पाउडर बनाएं और पानी के साथ मिलाकर सेवन करें।
अगर आपके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया है, तो भुने जीरे को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से दर्द कम हो जाएगा।
भुने जीरे का सेवन करने से शरीर का वजन भी कम हो सकता है। जीरे का पाउडर रोजाना पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
शरीर में खून की कमी होने पर भी आप भुने जीरे का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन खून की पूर्ति करने में मददगार होता है।
जीरे का पानी पीने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। भुने हुए जीरे का पानी खाली पेट शुगर के मरीजों को पीना चाहिए।