चना और मूंग भिगोकर खाने के फायदे


By Arbaaj04, Dec 2024 01:10 PMnaidunia.com

चना और मूंग दोनों ही दाल है, जिसका इस्तेमाल दाल बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन इनका सेवन भिगोकर भी कर सकते है। चना और मूंग भिगोकर खाने से शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं।

पाचन रहता है दुरुस्त

भिगोकर चना और मूंग खाने से पाचन ठीक रहता है, क्योंकि चना और मूंग में उच्च फाइबर पाया जाता है, जो पेट को ठीक रखता है।

बाल नहीं झड़ते

अगर आपके बाल झड़ रहे है, तो डाइट में भीगे चने और मूंग को शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।

वजन होता है कम

अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो भी डाइट में चना और मूंग को शामिल कर सकते हैं। भीगे चने और मूंग खाने से वजन कम होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

भीगे चने और मूंग ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है।

बढ़ती है इम्यूनिटी 

भीगे चने और मूंग खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।

रोज खाएं चना और मूंग

चने और मूंग का सेवन आप रोजाना कर सकते है, लेकिन मात्रा का ध्यान रखें। अधिक खाने से पाचन खराब भी हो सकता है।

भीगे चने और मूंग सेहत के लिए रामबाण होते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कम धूप से शरीर में हो सकती है विटामिन-डी की कमी, खाएं ये 4 चीजें