किशमिश सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है, लेकिन भीगी किशमिश को खाने से ज्यादा फायदे मिलते है।
किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर और कैल्शियम जैसे लाभकारी गुण पाए जाते हैं।
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो आपके लिए भीगे हुए किशमिश फायदेमंद हो सकता है। भीगे किशमिश खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
भीगी किशमिश खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। भीगे किशमिश में फाइबर की प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जिससे पेट साफ रहता है।
भीगे किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। सुबह भीगे किशमिश का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।
अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो भीगे किशमिश फायदेमंद हो सकता है। किशमिश के सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है।
भीगे किशमिश में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। किशमिश के सेवन से शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करता है।