खाली पेट अंकुरित मूंग और मसूर दाल मिलाकर खाने के फायदे


By Ram Janam Chauhan09, Apr 2025 11:23 AMnaidunia.com

अगर आप गर्मियों के मौसम में दिनभर हेल्दी और ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो सुबह के समय खाली पेट अंकुरित मूंग और मसूर दाल का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

अंकुरित दालों के फायदे

अंकुरित मूंग और मसूर दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।

पाचन शक्ति बनाए मजबूत

अंकुरित मूंग और मसूर दाल सुबह के समय खाली पेट सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद कर सकता है।

वेट लॉस में फायदेमंद

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह के समय अंकुरित मूंग और मसूर दाल का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाए

इन दालों में विटामिन सी, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

शुगर लेवल कंट्रोल रखे

मूंग और मसूर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिसके कारण ये शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको अंकुरित मूंग और मसूर दाल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Uric Acid का काल है यह जूस