सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। बढ़ते प्रदूषण के साथ लोगों को सेहत के साथ आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हो रही हैं। भारत में हर वर्ष सर्दियों के महीने में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे ऐसा होने लगता है।
प्रदूषण में मौजूद हानिकारक कण धूल और धुएं के साथ मिल जाते हैं, जिससे आंखों में जलन होने की समस्या हो सकती है।
बढ़ते प्रदूषण के कारण आंखों की नमी होने लगती है, इसे आमतौर पर लोग ड्राई सिंड्रोम कहते हैं। इसमें आंखें कमजोर और थकी हुई महसूस करने लगती हैं।
ज्यादा समय तक प्रदूषण में रहने से आंखों में लालिमा और सूजन की समस्या हो सकती है, जिससे देखने में परेशानी का समाना करना पड़ सकता है।
प्रदूषण में मौजूद हानिकारक कणों के कारण आंखों में धुंधलेपन की समस्या हो सकती है। अगर यह समस्या लंबे तक रहती है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
बढ़ते प्रदूषण के कारण आंखों में एलर्जी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोगों को आंखों में खुजली और पानी आने की शिकायत हो सकती है।
प्रदूषण बढ़ने से आंखों में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसे कंजंक्टिवाइटिस या आंख आना भी कहते हैं। इस संक्रमण के कारण जलन और सूजन होने की समस्या भी हो सकती है।
प्रदूषण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय चश्मे का इस्तेमाल करें।आंखों को पानी से धोएं और आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको आंखों में जलन, दर्द और सूखेपन की समस्या होती है तो इसे इंग्नोर ना करें। डॉक्टर से जल्द संपर्क करें।
बढ़ते प्रदूषण के कारण आपको आंखों में ये समस्याएं हो सकती हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, अगर आपको किसी तरह की कोई भी समस्या है तो डॉक्टर से परामर्श लें। ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com