इन सब्जियों के छिलके में भी छिपा है पोषक तत्वों का खजाना


By Prakhar Pandey18, Jan 2024 08:50 AMnaidunia.com

पोषक तत्वों से भरपूर

सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होते है। आइए जानते है किन सब्जियां के छिलके में छिपा है पोषक तत्वों का खजाना?

सब्जियों के छिलके

सब्जियों के छिलके के सेवन से शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती हैं। आलू का छिलका भी पोषक तत्वों का खजाना होता हैं। इसके सेवन से भी शरीर की पोषक तत्वों की जरूरतें पूरी होती है।

लौकी

लौकी का छिलका विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके छिलके को आप एयर फ्रायर में फ्राई करके भी खा सकते है।

शकरकंद

शकरकंद भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते है। इसके छिलके के सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी दुरुस्त रख सकते है।

आलू

आलू के बिना हर सब्जी अधूरी सी लगती है। इसके छिलके में कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से आप सेहत को स्वस्थ रख सकते है।

खीरा

पोषक तत्वों से भरपूर खीरे का छिलके में भी पोटेशियम, फाइबर और विटामिन के पाया जाता है। वजन घटाने के लिए भी यह बढ़िया माना जाता हैं।

कद्दू

वैसे तो कद्दू पूरे भारत में खाया जाता है, लेकिन उत्तर भारत में इसे बड़े शौक से खाया जाते है। इसके छिलके भी स्किन पर होने वाले फ्री-रैडिकल डैमेज से स्किन को बचा सकते हैं। 

सफाई का रखें ध्यान

सब्जियों से छिलका हटाने से पहले एक बार सब्जी को अच्छे से धो लें। उसके बाद ही सब्जी से छिलका हटाए और उसका सेवन करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पहली डेट पर कर दी ये 5 गलतियां, तो हां में नहीं मिलेगा जवाब