गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के खनिज और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
तरबूज में विटामिन, खनिज, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फल आंखों से लेकर स्किन तक के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं, गर्मियों में तरबूज खाने के फायदों के बारे में।
तरबूज में 92% पानी होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में इसे खाने से एनर्जी बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
तरबूज स्किन के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह सनबर्न और स्किन डिहाइड्रेशन से बचाता है।
कम कैलोरी और ज्यादा पानी होने के कारण तरबूज वजन कम करने में मदद करता है। यह पेट को भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाने में मदद करता है।
तरबूज में पोटेशियम और लाइकोपीन होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल कम करता है और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
तरबूज में मौजूद विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। यह ड्राई आई और एजिंग से होने वाली आंखों की समस्या से बचाता है।
गर्मियों में कर लें इस लाल फल का सेवन, सेहत रहेगी बढ़िया। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com