रात को बेड पर करें 4-7-8 का फार्मूला, झट से आएगी नींद


By Arbaaj22, Mar 2025 12:15 PMnaidunia.com

जिन लोगों को रात में जल्दी नींद नहीं आती हैं उन्हें रात को बेड पर 4, 7, 8 का फार्मूला अपनाना चाहिए। इसकी मदद से अच्छी नींद मिल सकती है।

नींद की समस्या

आजकल लोगों की ऐसी लाइफस्टाइल हो चुकी हैं कि रात को बेड को जाने के बाद भी घंटों तक नींद नहीं आती हैं, जिसके कारण सुबह जल्दी नींद नहीं खुलती है।

नींद का सेहत पर असर

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कई चीजों को संतुलित रखना पड़ता हैं। उन्हीं में से एक अच्छी भी नींद है। नींद पूरी न लेने के कारण किसी भी व्यक्ति पूरा दिन आलस भरा जाता है।

4 सेकेंड तक सांस लें

इसे करने से पहले बेड पर अच्छे से उठकर बैठ जाएं। फिर नाक की मदद से धीरे-धीरे सांस 4 सेकेंड तक लेते रहना है।

7 सेकेंड तक सांस रोकें

अब आपको केवल 7 सेकेंड के लिए अपने शरीर की सांस को रोक लेना हैं। ज्यादा समय के लिए सांस रोकने की कोशिश न करें।

8 सेकेंड तक सांस छोड़ें

इसके बाद अब आपको 8 सेकंड के आपको मुंह के माध्यम से धीरे-धीरे सांस को छोड़ना हैं। साथ ही फुसफुसाने जैसी आवाज भी निकलें।

3 से 4 बार इसे दोहराएं

आप इस प्रक्रिया को रात में सोते समय 3 से 4 बार करें। इसे करने से सांसों नियंत्रित होता है और शरीर को शांत करता है, जिससे झट से नींद आ सकती है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को भी पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में कर लें इस लाल फल का सेवन, सेहत रहेगी बढ़िया