हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि गाय माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं, मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने से भी कई लाभ मिलते हैं।
अगर आपको करियर में तरक्की नहीं मिल पा रही है तो मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। यह उपाय करने के बाद सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
कुंडली के मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान हनुमान की कृपा व्यक्ति को मिलती है।
बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन उनकी पूजा करें। माना जाता है कि गाय को चारा या गुड़ खिलाने से भी हनुमान जी कृपा बरसाते हैं।
अगर आप एक महीने तक लगातार गाय को गुड़ खिलाएंगे तो पैसों की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा, आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाएगी।
माना जाता है कि कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाना चाहिए। ऐसा करने से हर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
जिन लोगों के घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल रहता है उन्हें मंगलवार के दिन गाय को गुड़ जरूर खिलाना चाहिए। इस उपाय को अपनाने से घर में खुशहाली आती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाना फायदेमंद माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ