2025 में शनि करेंगे गोचर, 3 राशियों की जिंदगी में आएगा भूचाल


By Sahil18, Jun 2024 08:00 AMnaidunia.com

शनि का गोचर

वैदिक ज्योतिष में शनि को धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। न्याय के देवता शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। अब शनि का गोचर साल 2025 में होगा।

मीन राशि में होंगे विराजमान

शनि 29 मार्च 2025 को देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ने वाला है।

ये राशि वाले रहें संभलकर

शनि ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इस अवधि में आपके सामने कई तरह की चुनौतियां आएगी। 

वृषभ राशि

शनि का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस दौरान आपको अपनी सुख-सुविधाओं में भी कमी महसूस हो सकती है।

मिथुन राशि

शनि का गोचर मिथुन राशि के व्यापारियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

करियर में मिलेगी असफलता

शनि का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए करियर के स्तर पर भी चुनौती लेकर आएगा। इस अवधि के दौरान आपको सावधानी के साथ काम करना पड़ेगा। 

कर्क राशि

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि शनि के गोचर से किन राशि वालों को सावधान रहना होगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये 6 उपाय