गाय को रोजाना रोटी खिलाने से मिलेंगे ये अद्भुत फायदे
By Prakhar Pandey2023-05-10, 14:29 ISTnaidunia.com
गाय
हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता हैं। हिंदू धर्म में गाय समेत अन्य पशुओं को रोटी खिलाने का काफी महत्व हैं। आइए जानते हैं गाय को रोटी खिलाने से होने वाले फायदों के बारे में।
पहली रोटी
शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता हैं। ऐसे में घर में बनने वाली पहली रोटी को गाय को खिलाने से सभी देवता गण प्रसन्न होते हैं।
रोटी के साथ
गाय को खाली रोटी खिलाने से बेहतर हैं कि आप उसमें चीनी या गुड़ मिला दें। रोटी के साथ आप घर में बने सभी शाकाहारी व्यंजनों को थोड़ा थोड़ा करके रोटी के साथ गाय को खिला सकते हैं।
मनोकामनाएं
मान्यता हैं कि गाय को रोटी खिलाने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-समृद्धि भी आती हैं।
तरक्की
गाय को रोटी खिलाने की वजह से व्यक्ति को जल्दी जल्दी तरक्की मिलती हैं। गाय को रोटी खिलाने से हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती हैं।
पाप कर्म
इंसान के जीवन में जो उससे जाने या अनजाने में पाप हो जाता हैं उससे मुक्ति के लिए भी गाय को रोटी खिलाना जरूरी हैं। गौ माता को रोटी खिलाने से व्यक्ति पाप कर्मों से मुक्त हो जाता हैं।
भगवान का भोग
गाय को रोटी खिलाना भगवान को भोग लगाने के तौर पर भी देखा जाता हैं। गाय को रोटी खिलाने से देवता प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देते हैं। शास्त्रों में भी गाय की सेवा से मुक्ति की बात बताई गई हैं।
पवित्र पशु
गाय को एक पवित्र पशु का दर्जा मिला हुआ हैं। ऐसे में अगर आप अपने तवे की पहली रोटी खुद खाने से पहले गाय को खिलाते हैं तो यह बेहद फलदायी होता हैं।
धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ
धीमा जहर है मैदा, ज्यादा खाएंगे तो होगी ये गंभीर बीमारियां