शरीर के लिए लहसुन बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। लहसुन कई समस्याओं का इलाज माना जाता है, लेकिन लहसुन का छिलका भी लाभकारी होता है।
लहसुन की तरह ही छिलका भी पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल भी पाया जाता है।
लहसुन के छिलके पानी में उबालकर पीने से शरीर को 4 फायदे मिल सकते है। आइए जानते है क्या-क्या फायदे होते है।
अगर आपके पैर में सूजन है, तो लहसुन के छिलके को पानी में उबालें और फिर उस पानी में पैर रखें। ऐसा करने से सूजन कम हो सकती होती है।
यदि आपको बालों से संबंधित परेशानी है, तो लहसुन के पानी को बालों में लगाएं। इसका पानी बालों के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आपकी स्किन में खुजली होती है, तो लहसुन के छिलके का पानी उस जगह पर लगाएं। लहसुन के पानी को लगाने से खुजली खत्म हो सकती है।
पाचन दुरुस्त करने के लिए भी लहसुन का छिलका लाभकारी होता है। इसके लिए चाय जब बनाए, तो उसमें लहसुन का छिलका मिलाएं फिर बाद में छानकर पिएं।