गर्मियों में इस्तेमाल करें गोंद कतीरा, मिलेंगे फायदे


By Arbaaj24, Mar 2025 11:52 AMnaidunia.com

गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलेंगे।

पोषक तत्व

गोंद कतीरा में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, सोडियम और फॉलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से डिहाइड्रेशन के शिकार नहीं होते हैं। दरअसल, इसे खाने से शरीर को काफी ठंडक मिलती है।

शरीर को मिलती है ताकत

अगर आपके शरीर में कमजोरी हो रही है, तो गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। गोंद कतीरा में फॉलिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देता है।

नींद की समस्या दूर

यदि किसी को रात में सोने में दिक्कत होती है, तो दूध में गोंद कतीरा डालकर पीना चाहिए। इसका सेवन करने से बेहतर नींद आ सकती है।

इम्यूनिटी मजबूत करे

गोंद कतीरा का सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इम्यूनिटी ठीक रहने से संक्रमण का खतरा कम होता है।

गोंद कतीरा का सेवन कैसे करे?

गोंद कतीरा का सेवन नहीं सीधे नहीं करना चाहिए। रात को पानी में गोंद कतीरा भिगो दें और सुबह छानकर उसे दूध में मिलाकर पिएं।

गर्मियों के लिए गोंद कतीरा अमृत माना जाता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मक्खन की तरह पिघलेगा कोलेस्ट्रॉल, खाएं 1 चीज