हनुमान जी का झंडा कुछ लोग घर की छत पर लगाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, ऐसा करना फायदेमंद होता है। इससे जीवन के ज्यादातर कष्ट दूर हो जाते हैं।
घर की छत पर बजरंगबली का झंडा लगाना शुभ होता है। इससे पूरे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और नकारात्मकता का नाश होगा।
दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए बजरंगबली की पूजा की जाती है। अगर उनके झंडे को घर पर लगा लिया जाता है तो दुश्मन की बुरी नजर का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
आर्थिक संकट का सामना करने वालों को बजरंगबली को अपने कष्ट समर्पित कर देने चाहिए। इसके लिए मंगलवार के दिन छत पर लाल रंग का झंडा लगाएं।
छत पर झंडा लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही, परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ने लगता है।
जिन लोगों के घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है उन्हें जरूर घर की छत पर हनुमान जी का झंडा लगाना चाहिए। इससे रोग दोष से मुक्ति मिलती है।
बजरंगबली का झंडा घर पर लगाने से मानसिक शांति बढ़ती है। बशर्ते झंडे को छत पर सही दिशा में लगाना होगा। माना जाता है कि सही दिशा में झंडा न लगाने का ज्यादा लाभ नहीं मिलता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बजरंगबली के झंडे को घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में घर की छत पर दक्षिण दिशा में ही झंडा लगाएं।
यहां हमने जाना कि बजरंगबली का झंडा छत पर लगाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ