सर्दियों के 3 महीने पिएं आंवला के पत्तों का पानी, साल-भर सेहत रहेगी दुरुस्त


By Lakshita Negi12, Dec 2024 03:35 PMnaidunia.com

आंवला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है। ऐसे ही इसके पत्तों में भी कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होते है। आज हमारे इस लेख में जाने आंवला के पत्तों का पानी पीने से होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे।

आंवला के पत्तों का पानी इम्यूनिटी के लिए

आंवला के पत्तों का पानी रोज पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन सी और कई अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को बीमारियों के खतरे से बचाते हैं। इसे पीने से सर्दी-जुकाम की दिक्कत से आराम मिलता है।

आंवला के पत्तों का पानी डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए

अगर आपको गैस, अपच या एसिडिटी की दिक्कत होती है, तो आंवला के पत्तों का पानी पीएं। इसे पीने से पेट को ठंडक मिलती है और डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है। इसके नियमित सेवन से पेट की दिक्कत धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

आंवला के पत्तों का पानी स्किन के लिए

आंवले के पत्तों का पानी पीने से स्किन की दिक्कत दूर होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

आंवला के पत्तों का पानी बालों की हेल्थ के लिए

अगर आपको हेयर फॉल की परेशानी होती है, तो आपके लिए आंवला के पत्तों का पानी बहुत फायदेमंद है। यह बालों की जड़ो को मजबूत बनाता है जिससे ग्रोथ तेजी से होती है और डैंड्रफ को कम करने में मदद मिलती है।

आंवला के पत्तों का पानी वेट लॉस के लिए

जिन लोगों को वेट कम करना है, उनके लिए आंवला के पत्तों का पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है। आंवला के पत्तों का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।

आंवला के पत्तों का पानी बॉडी डिटॉक्स करने के लिए

आंवला के पत्तों का पानी शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद होता है। इसे पीने से लिवर और किडनी साफ होती है, जिससे शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलती है।

आंवला के पत्तों का पानी पीकर आप भी अपनी हेल्थ को सुपर चार्ज करें और स्वस्थ रहे। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

इन 5 फूड्स में पाया जाता है भरपूर प्रोटीन