लेटकर दीवार के सहारे पैरों को सिर्फ 5 मिनट उठाएं, होगा कमाल


By Sahil27, Aug 2024 04:04 PMnaidunia.com

दीवार के सहारे उठाएं पैर

सुबह के समय दीवार के सहारे पैरों को 5 मिनट के लिए ऊपर की तरफ उठाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इससे ओवरऑल हेल्थ को लाभ मिलता है।

तनाव होगा दूर

5 मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को करने से तनाव कम होता है। अगर आप हमेशा स्ट्रेस में रहते हैं तो रोजाना इसका अभ्यास करें।

थकान नहीं होगी महसूस

पैरों से जुड़ी इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में थकान महसूस नहीं होती है। इसके साथ ही, पैरों की लचक भी बढ़ती है।

पाचन तंत्र होगा दुरुस्त

जब 5 मिनट के लिए पैरों को ऊपर की ओर उठाकर रखेंगे तो पाचन तंत्र दुरुस्त होगा। इससे अपच जैसी समस्या दूर हो जाएगी।

अनिद्रा की समस्या होगी दूर

नींद न आने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो रोज 5 मिनट के लिए पैरों को ऊपर की तरफ उठाकर रखें। इससे नींद के स्तर में सुधार होता है।

हड्डियों और मसल्स को मिलेगा आराम

अगर आप रोजाना 5 मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को कर लेते हैं तो हड्डियों को मसल्स को आराम मिलेगा। इसके साथ ही, हड्डियों की मजबूती बढ़ती है।

रक्त प्रवाह में होगा सुधार

दीवार के सहारे पैरों को 5 मिनट के लिए उठाकर रखने से रक्त प्रवाह में सुधार होता है। ब्लड सर्कुलेशन के बेहतर होने का फायदा दिल की हेल्थ को मिलता है।

दिमाग को मिलेगी शांति

इस एक्सरसाइज को करने से दिमाग शांत होता है। इतना ही नहीं, चीजों को याद रखने की क्षमता भी तेजी से बढ़ती है।

यहां हमने जाना कि लेटकर दीवारों के सहारे पैर उठाने के क्या फायदे होते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालम खीरे का जूस पीने के फायदे