सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करना होगा?


By Amrendra Kumar Yadav06, Sep 2024 07:00 PMnaidunia.com

स्मार्टफोन का इस्तेमाल

आजकल अधिकतर लोग रात में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे देर रात में सोते हैं और इस वजह से सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं।

दिनभर रहती है भागदौड़

सुबह देर से उठने से पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है, इस वजह से दिनभर भागदौड़ बनी रहती है। कई बार लोगों को सुबह का नाश्ता तक स्किप करना पड़ता है।

जल्दी उठने के लिए टिप्स

ऐसे में कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाने से सुबह जल्दी उठने में मदद मिलती है। इन टिप्स को अपनाकर सुबह जल्दी उठने में मदद मिलेगी और भागदौड़ नहीं होगी।

स्ट्रेचिंग करें

सुबह उठने के बाद बॉडी अकड़ जाती है, ऐसे में सुबह उठकर सबसे पहले हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है और नींद दूर होती है।

पानी पिएं

स्ट्रेचिंग करने के बाद सुबह थोड़ा सा पानी पिएं। रात भर सोते रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट करें

सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। इससे दिनभर काम करने की एनर्जी मिलती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। वहीं, सुबह का नाश्ता स्किप करने से गैस, एसिडिटी की समस्या होती है।

टू-डू लिस्ट बनाएं

सुबह उठने के बाद काम की टू-डू लिस्ट बनाएं, जिससे दिनभर का सारा काम समय पर पूरा हो और समय पर सोने जाएं।

मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें

रात में सोते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे निकलने वाली ब्लू रेज आंखों के लिए नुकसानदायक होती हैं और नींद नहीं आती है।

सुबह जल्दी उठने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

पैरों की सूजन कम करने में कारगर है कपूर, ऐसे करें उपयोग