शहद के अंदर राइबोफ्लेविन, एमिनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6 और विटामिन सी भी पाया जाता है। आइए जानते हैं शहद से मिलने वाले विशेष लाभों के बारे में।
महिलाओं को अपने खानपान पर एक्स्ट्रा ध्यान देने की जरूरत होती है। महिलाओं को पुरूषों के मुकाबले ज्यादा शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
अच्छी सेहत के लिए रोजाना शहद का सेवन करना चाहिए। महिलाओं की परेशानियों के लिए शहद किसी रामबाण से कम नहीं है।
पेट की गर्मी, बॉडी में विटामिन या खनिज कमी और हार्मोनल इम्बैलेंस के चलते फेस पर कील-मुंहासे आने लग जाते है। इस दौरान शहद का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होगा।
हार्मोनल इम्बैलेंस के चलते महिलाओं में मूड स्विंग होते है। ऐसे में इस समस्या से निपटारा पाने के लिए शहद काफी कारगर माना जाता है।
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में भी शहद बेहद उपयोगी माना जाता है। शहद के सेवन से महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ती है।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कमर दर्द और अन्य तकलीफों की शिकायत रहती हैं। ऐसे में अदरक के साथ शहद का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है।
स्वास्थ्य चिकित्सक को शुगर के मरीजों को नेचुरल मिठास के लिए शहद खाने की सलाह देते है। इसमें मिलने वाले तत्व शरीर के लिए बेहद गुणकारी होते हैं।