तुरंत नींद लाने के लिए क्या करें?


By Ritesh Mishra24, Feb 2025 12:41 PMnaidunia.com

कई बार कुछ लोगों को रात में नींद न आने की समस्या हो जाती है। जिससे सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। रात में ठीक से न सो पाने के कारण हमारे काम पर भी इसका असर पड़ सकता है।

तुरंत नींद लाने के लिए क्या करें?

अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आपको तुरंत सुकून भरी नींद लाने में मदद मिलेगी।

एक्सरसाइज से बेहतर नींद

रोजाना एक्सरसाइज करने से बेहतर नींद लाने में मदद मिलती है। लेकिन, ध्यान रहे कि सोने से ठीक पहले एक्सरसाइज न करें।

बेहतर नींद के लिए मेडिटेशन करें

रात को सोने से पहले बेहतर नींद लाने के लिए मेडिटेशन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्ट्रेस को कम करने और बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करता है।

रात को सोने का शेड्यूल बनाएं

रात को सोने के लिए एक समय बनाएं और उसी समय पर सोने की कोशिश करें। इससे बेहतर नींद लाने में मदद मिलती है।

सोने से पहले गर्म दूध पिएं

रात को सोने से पहले दूध पीने से नींद अच्छी आती है। इसमें ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो नींद लाने में मदद करता है। दूध में शहद मिलाकर पीने से और भी जल्दी नींद आती है।

सोने से पहले मोबाइल और टीवी से बनाएं दूरी

दूरी मोबाइल और टीवी की ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को कम कर देती है। इसलिए रात को सोने से कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन से दूर बना लें।

इन उपायों से तुरंत नींद लाने में मदद मिलती है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चेहरे की झाइयों में असरदार है यह अनोखा मसाला