आज के समय में खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ गई हैं। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन हमारे प्राकृतिक में कुछ ऐसे पड़े-पौधे मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों में काम आ सकते हैं।
ऐसा ही एक पेड़ कदंब का भी है। इसके फल से लेकर पत्ते तक औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना इसके 2-3 पत्ते चबाते हैं, तो इससे क्या स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
कदंब के पत्तों में एंटी डायबिटिक और मेथेनॉलिक अर्क की अधिक मात्रा पाई जाती है। रोजाना इसके 2-3 पत्ते चबाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
रोजाना सुबह कदंब के पत्ते चबाने से पुरुषों की थकावट और कमजोरी को दूर होती है। यह शरीर को ताकत देता है।
रोजाना 2 कदंब के पत्ते चबाने से शरीर को अंदर से साफ होता है। यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
कदंब के पत्तों को चबाने से घाव को जल्दी भरने में मदद मिलती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो घाव को जल्दी भरते हैं।
रोजाना सुबह 2 कदंब के ताजा पत्ते को धो कर चबा लें। आप चाहे तो कदंब के पत्तों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
मर्दों को शक्तिशाली बना देता है यह पत्ता। स्वास्थ्य से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naiduia.com के साथ