ज्योतिष के जानकार पर्स में इलायची रखने की सलाह देते हैं। आज बात कर रहे हैं कि जेब या पर्स में छोटी सी इलायची को रखने से क्या लाभ मिलते हैं।
पर्स में इलायची रखने से दुर्भाग्य दूर होता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली कठिनाइयों से छुटकारा मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
महिला हो या पुरुष अपने पास पर्स जरूर रखते हैं। यदि बाहर जाते समय पर्स में इलायची रख लेंगे तो जीवन में खुद ही सकारात्मक बदलाव होते नजर आएंगे।
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो पर्स में पांच इलायची रखनी चाहिए। इस एक उपाय को अपनाने से आर्थिक तंगी से व्यक्ति को छुटकारा मिल जाता है।
पर्स या जेब में इलायची रखने से धन की देवी को भी प्रसन्न किया जा सकता है। वहीं, मां लक्ष्मी की कृपा से धन की समस्या दूर हो जाती है।
नकारात्मकता का असर व्यक्ति के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ता है। घर की दरिद्रता को दूर करने के लिए भी पर्स में इलायची को आप रख सकते हैं।
घर के सदस्यों के बीच लगातार झगड़े होते हैं तो पुरुष को अपने पर्स में इलायची को रखना चाहिए। ऐसा करने के बाद बेवजह होने वाले झगड़े कम हो जाएंगे।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
पर्स में छोटी सी इलायची रखने के फायदों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ