सिरहाने लौंग और कपूर रखने से क्या होता है?


By Sahil01, Nov 2024 02:51 PMnaidunia.com

सिरहाने लौंग और कपूर रखें

सोते समय ज्यादातर लोग तकिए का इस्तेमाल करते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तकिए के नीचे लौंग और कपूर को रखने से अनेक लाभ मिल सकते हैं।

नकारात्मकता का होगा नाश

तकिए के नीचे सोने से पहले 2-4 टुकड़े कपूर और लौंग रख लें। इसके बाद सो जाएं और सुबह उठने के बाद आपको महसूस होगा कि आपके ऊपर नकारात्मकता का असर नहीं पड़ेगा।

नींद के स्तर में सुधार होगा

सिरहाने के पास लौंग और कपूर को रखकर सोने से नींद के स्तर में सुधार होता है। बशर्ते लौंग और कपूर को सही विधि से रखना होगा।

घर का वातावरण होगा शुद्ध

लौंग और कपूर रखकर सोने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। इतना ही नहीं, किसी भी नकारात्मक शक्ति का प्रभाव घर पर नहीं पड़ता है।

मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव

आज के समय में मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। खैर, तकिए के नीचे कपूर और लौंग को रखने से मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

तनाव से मिलेगी मुक्ति

स्ट्रेस लेवल कम करने के लिए सिरहाने के पास लौंग और कपूर रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर तनाव हावी नहीं होता है।

पारिवारिक कलह होगी शांत

घर में चल रहा कलह का माहौल शांत करने के लिए सिरहाने के नीचे लौंग और कपूर रखें। माना जाता है कि इससे पारिवारिक सुख-शांति बढ़ती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गोवर्धन गोबर से क्यों बनाया जाता है?