गर्म पानी से पेट की सिकाई करने के फायदे


By Ritesh Mishra09, May 2025 05:00 PMnaidunia.com

अक्सर पेट में दर्द होने पर सिकाई की सलाह दी जाती है। गर्म के मौसम में पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गर्म पानी से पेट की सिकाई

आज हम इस लेख में जानेंगे कि गर्म पानी से पेट की सिकाई करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

गैस और ब्लोटिंग में आराम

गर्म पानी की सिकाई करने से पेट की मांसपेशियाँ रिलैक्स होती हैं और गैस या फुलाव से राहत मिलती है। इससे पाचन बेहतर होता है।

पीरियड्स के दर्द को कम करें

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन और दर्द होता है। ऐसे में हॉट वॉटर बैग से हल्की सिकाई करने पर मांसपेशियां ढीली पड़ती हैं और दर्द कम होता है।

कब्ज से छुटकारा

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो पेट की सिकाई करने से आंतों की स्पीड बढ़ती है और मल त्याग में आसानी होती है।

दुरुस्त पाचन तंत्र

गर्म पानी से पेट की सिकाई करने से पेट की नसों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे डाइजेशन सुधारने में मदद मिलती है।

थकान कम करें

गर्म पानी की सिकाई से न सिर्फ पेट को राहत मिलती है, बल्कि पूरे शरीर को आराम मिलता है। यह थकान को कम करने और मूड बेहतर करने में भी सहायक है।

गर्म पानी से पेट की सिकाई करने के फायदे। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नहीं दिखेगा 1 भी सफेद बाल, रात को सोने से पहले लगाएं यह तेल