अक्सर लोग घर में लड्डू गोपाल को रखते हैं, जैसे एक बच्चे के रखा जाता है वैसे ही लोग घर में लड्डू गोपाल को रखते हैं। इन्हें रखने से घर में सुख-शांति आती है और समस्याएं भी कम होती है। आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल रखने से क्या फायदा होता है-
ऐसा माना जाता है कि घर में लड्डू गोपाल रखने और उनकी विधिवत पूजा करने से इंसान को संतान सुख और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। घर में बरकत बनी रहती है।
कहा जाता है कि जिस घर में नियमित तौर पर लड्डू गोपाल की पूजा होती है, वहां हमेशा सुख शांति बनी रहती है और घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
ऐसा माना जाता है कि घर में लड्डू गोपाल को विराजित करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं, उनकी कृपा से धन, समृद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
ऐसा माना जाता है कि घर में लड्डू गोपाल को रखने से कारोबार में तरक्की आती है। इससे घर का वातावरण भी शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर में लड्डू गोपाल को रखने से और उनकी विधि- विधान से पूजा करने से इंसान को पाप से मुक्ति मिलती है। साथ ही, संतान के जीवन में सफलता भी आती है।
ऐसा माना जाता है कि घर में लड्डू गोपाल को रखने से सारे दुखों से छुटकारा मिलता है। घर में नकारात्मक शक्तियों का संचार भी नहीं होता है। इससे घर में खुशहाली ही आती है।
लड्डू गोपाल रखने से ये फायदा होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM