वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को शुभ पौधों की सूची में शामिल किया गया है। बेडरूम में भी इस पौधे को लगाना फलदायी माना जाता है।
बेडरूम में मनी प्लांट लगाने से नकारात्मकता नष्ट होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा घर में सकारात्मकता को आकर्षित करने का काम भी करता है।
परिवार में कलह का माहौल रहता है तो मनी प्लांट को बेडरूम में रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन से संबंधित यह पौधा पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी करने में मददगार होता है।
मनी प्लांट के नाम से ही पता चल रहा है कि इसका संबंध धन से होता है। अगर इसे सही दिशा में स्थापित किया जाता है तो आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
वास्तु में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बेडरूम या घर के किसी अन्य शुभ स्थान पर इस पौधे को रखने से सुख-शांति बढ़ती है।
मनी प्लांट के पौधे को बेडरूम के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना शुभ माना जाता है। खैर, एक बात का ध्यान रखें कि इस पौधे को सिर के पास बिल्कुल भी न रखें।
बेडरूम में मनी प्लांट रखने से पति-पत्नी का रिश्ता भी मजबूत होता है। इतना ही नहीं, रिश्ते में चल रहा तनाव भी आसानी से कम हो जाता है।
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट रखने से जुड़े नियमों का उल्लेख भी मिलता है। इस पौधे के आसपास भूलकर भी कचरा एकत्रित नहीं होने दें।
यहां हमने जाना कि मनी प्लांट को बेडरूम में रखने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ