किताब में मोर पंख रखना चाहिए या नहीं?


By Sahil30, Jun 2024 07:03 PMnaidunia.com

मोर पंख रखना

हिंदू धर्म मे मोर पंख का खास महत्व माना जाता है। यह भगवान कृष्ण और देवी सरस्वती को बहुत प्रिय है, जिसके कारण लोग किताब में भी मोर पंख रखते हैं।

पुस्तक में मोर पंख रखें या नहीं?

सवाल खड़ा होता है कि किताब में मोर पंख रखना शुभ होता है या नहीं। शास्त्रों में बताया गया है कि मोर पंख को किताब में रखा जा सकता है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।

विद्या का ज्ञान बढ़ता है

मोर पंख देवी सरस्वती को अति प्रिय होता है। किताब में इसे रखने से मां सरस्वती प्रसन्न होती है और विद्या का आशीर्वाद देती है। इससे व्यक्ति के ज्ञान में भी बढ़ोतरी होती है।

श्री कृष्ण का आशीर्वाद

किताब में मोर पंख रखने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से व्यक्ति को पढ़ाई से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी नष्ट

किताब में मोर पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। यही कारण है कि पुस्तक में मोर पंख रखने की परंपरा काफी पहले से चलती आ रही है।

खंडित मोर पंख न रखें

किताब में खंडित मोर पंख को रखना अशुभ माना जाता है। अगर मोर पंख सही अवस्था में नहीं होगा तो इसे रखने का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

पढ़ाई में लगेगा मन

जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है उन्हें किताब में मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से पढ़ने-लिखने के दौरान मन भटकना बंद हो जाएगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि किताब में मोर पंख रखने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल, अपनााएं ये वास्तु टिप्स