खाना खाते समय हमें क्या नहीं करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav30, Jun 2024 05:01 PMnaidunia.com

भोजन है जरूरी

भोजन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। इससे हमें जरूरी ऊर्जा मिलती है और शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं।

भोजन संबंधी नियम

ज्योतिष शास्त्र में भोजन ग्रहण करने संबंधी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

क्या नहीं करना चाहिए?

इन नियमों को नजरअंदाज करने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बताएंगे कि खाते समय क्या नहीं करना चाहिए?

बिस्तर पर भोजन करना

बहुत सारे लोग बिस्तर पर ही भोजन करते हैं, जो कि सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव होता है।

आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना

बिस्तर पर भोजन करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, जिस वजह से आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें

वहीं, खाना खाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

दक्षिण दिशा में न खाएं खाना

खाना खाते समय कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं बैठना चाहिए। ऐसा करने से खाना शरीर में नहीं लगता है और बीमारियां होती हैं।

टूटे हुए बर्तनों का न करें इस्तेमाल

खाना खाते समय कभी भी टूटे हुए बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।

खाना खाते समय इन गलतियों से बचना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से क्या होता है?