रात में बिस्तर के नीचे पानी रखने से क्या होता है?


By Sahil20, Apr 2024 03:37 PMnaidunia.com

बिस्तर के नीचे पानी रखना

कुछ लोग सोने से पहले बिस्तर के नीचे बर्तन में पानी रखते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बिस्तर के नीचे पानी रखने से क्या होता है।

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

शाम को सोने से पहले बिस्तर के नीचे पानी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके लिए आप किसी भी बर्तन में पानी डालकर रख सकते हैं।

तांबे के बर्तन में रखें पानी

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि तांबे के बर्तन में बिस्तर के नीचे पानी रखना ज्यादा असरदार होता है। ऐसा करने से आपके पास नकारात्मक ऊर्जा नहीं भटकेगी।

बुरी शक्तियों से मिलता है छुटकारा

यदि आपके घर के ऊपर बुरी शक्तियों का साया है तो तांबे के बर्तन में बिस्तर के नीचे पानी रखें। ऐसा करने से आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी।

अच्छी नींद को मिलता है बढ़ावा

बिस्तर के नीचे पानी रखने से नींद से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, अच्छी नींद के स्तर में भी सुधार होता है।

चंद्र देव देते हैं शुभ प्रभाव

बिस्तर के नीचे बर्तन में पानी रखने से चंद्र देव शुभ फल देते हैं। इसके अलावा, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

कहां रखें पानी से भरा बर्तन?

सवाल खड़ा होता है कि पानी से भरा बर्तन कहां रखना चाहिए। दरअसल, पानी का बिस्तर के नीचे सिरहाने की तरफ रखना चाहिए

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि बिस्तर के नीचे पानी रखने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस दिशा में रखेंगे जलता हुआ दिया, तो पूरी जिंदगी रहेंगे गरीब