घर में इस फूल को लगाने में होगा लाभ


By Ayushi Singh04, Jul 2024 09:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में जैसे हर दिन सभी भगवान को समर्पित है, वैसे ही हर फूल भी समर्पित है। उनके मन- पसंद फूलो को अर्पित करने से सारी मनोकामना पूरी होती है और कृपा भी बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किस फूल को लगाने में होगा लाभ

किस भगवान को प्रिय है?

हिंदू धर्म में हर देवी-देवताओं की पूजा में उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने का नियम है। केतकी का फूल विष्णु जी का प्रिय है। रोजाना इस फूल को  अर्पित करने से विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।

फूल लेकर पूजा करें

वहीं मनोकामना पूर्ण करने के लिए विधि-विधान से पूजा करें और 5 फूल लेकर सामने बैठे और 1 फूल अर्पित कर ऊं गोविंदाय नमः का पाठ करें। सारे फूलों के साथ यही काम करें।

घर में लगाएं केतकी का पौधा

केतकी  का पौधा वास्तु की दृष्टि से सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है। इसके फूल तोड़ने पर दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है। साथ ही, धन लाभ भी होता है।

केतकी की धूपबत्ती जलाएं

केतकी  एक पवित्र धूप है जो किसी भी वातावरण को शुद्ध करती है। किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को साफ करती है और इसे सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। अगरबत्ती के लेपित सिरे को जलाएँ, एक बार जलने के बाद, लौ को बुझा दें।

वातावरण होता है शुद्ध

केतकी  के फूल से वातावरण शुद्ध होता है, जिससे इसका इस्तेमाल सभी जगहों पर होता है और घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, यह फूल सभी के घर में आसानी से मिल जाते हैं।

लगते हैं बेहद सुंदर

केतकी  के फूल बेहद सुंदर लगते हैं, इनकी सुगंध बहुत ही मनमोहक होती है। इन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है और खुशहाली भी आती है।

केतकी के फूल को घर में लगाने से लाभ मिलता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COm

उज्जैन मंदिर का महत्व क्या है?